
कल्याणी में खेले गए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर ने कमाल कर दिखाया। मजबूत बंगाल को 6 विकेट से धूल चटाकर पहली बार फाइनल में जगह बना ली। यह जीत टीम के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुई है।
बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर 126 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए वंशराज शर्मा 43 और अब्दुल समद 30 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों की 55 रनों की साझेदारी ने मैच को आसान बना दिया।
मैच की शुरुआत में जेकेए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बंगाल ने सुदीप कुमार के 146 रनों की पारी से पहली पारी में 328 रन बनाए। अभिमन्यु ईश्वरन 49, शहबाज अहमद 42 और सुमंता गुप्ता 39 रन बनाकर लौटे।
आकिब नबी ने शानदार 5 विकेट झटके, सुनील कुमार को 3 मिले। युदवीर सिंह और आबिद मुश्ताक ने एक-एक सफलता हासिल की।
जेकेए की पहली पारी 302 पर सिमटी। अब्दुल समद ने 82, पारस डोगरा 58, आकिब नबी 42 और युदवीर सिंह 22 रन बनाए। बंगाल के मोहम्मद शमी ने 8 विकेट लिए।
26 रनों की बढ़त के साथ बंगाल दूसरी पारी में 99 पर ढेर। आकिब नबी और सुनील कुमार ने 4-4 विकेट चटकाए।
मैन ऑफ द मैच आकिब नबी (9 विकेट, 42 रन) की बदौलत जेकेए फाइनल में। यह जीत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर ला गई।