
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें वार्म-अप मैच में ओमान ने जिम्बाब्वे पर शानदार 4 विकेट से जीत हासिल की। गुरुवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 7 विकेट पर 187 रन ठोके।
ओपनर ब्रायन बेनेट और ब्रेंडन टेलर ने 7.4 ओवर में 86 रनों की सलामी साझेदारी की। बेनेट ने 28 गेंदों पर 3 छक्के और 7 चौके जड़कर 56 रन बनाए। टेलर 20 गेंदों में 26 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। 94 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे।
डायोन मायर्स (26) और ताशिंगा मुसेकिवा (28 गेंदों में 9 बाउंड्री सहित 54*) ने 43 रनों की साझेदारी कर स्कोर को संभाला। ओमान की ओर से सुफयान महमूद ने 3 विकेट लिए, नदीम खान को 2 और शाह फैसल को 1 मिला।
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान ने 19.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। आमिर कलीम ने 11 गेंदों में 2 छक्के-2 चौके से 23 रन बनाए। जतिंदर सिंह के साथ 28 रनों की साझेदारी हुई।
जतिंदर ने हम्माद मिर्जा (35, 7 चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 79 रन जोड़े। जतिंदर 33 गेंदों में 1 छक्का-8 चौके से 55 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। 119/3 पर करण सोनावले और जितेन रामानंदी ने 41 रनों की साझेदारी कर लक्ष्य हासिल कराया।
जितेन 18 गेंदों में 2 छक्के-4 चौके से 34* रन बनाए। कप्तान विनायक शुक्ला ने 10 रन दिए। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजारबानी ने 2 विकेट लिए। यह जीत ओमान के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है।