
कोलकाता के इडेन गार्डन्स में टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए 8 विकेट पर 169 रन बनाए और न्यूजीलैंड को फाइनल का टिकट पाने के लिए 170 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जिसका फायदा उठाते हुए दूसरे ओवर में ही डिकॉक और रिकल्टन को 12 रन पर आउट कर दिया।
कप्तान क्लासेन (18) और ब्रेविस ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े, लेकिन 55 के स्कोर पर क्लासेन चले गए। मिडल ऑर्डर में मिलर और ब्रेविस के विकेट 77 पर गिरे, जिससे लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका 130 के आसपास सिमट जाएगी।
ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को जानसेन ने छठे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी कर स्कोर 150 तक पहुंचाया। फर्ग्यूसन ने स्टब्स को 29 रन पर पवेलियन लौटाया। जानसेन ने 30 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के जड़कर नाबाद 55 रन ठोके। बोश (2) और रबाडा (0) सस्ते में आउट हुए, महाराज 1* पर नाबाद रहे।
न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 2/34, मैककोंची ने 2/9, फर्ग्यूसन 1/29, निशम 1/42 और रवींद्र ने 2/29 लिए। अब न्यूजीलैंड पर 170 रनों का पहाड़ चढ़ने की चुनौती है।