
हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी हॉकी स्टेडियम में बुधवार शाम को एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर के पूल-ए मैच में इटली और कोरिया की टीमें 1-1 से बराबर रहीं। इटली की फेडेरिका कार्टा ने सातवें मिनट में बढ़त बनाई, तो कोरिया की जियुन चोई ने 26वें मिनट में बराबरी कर दी।
दोपहर में इंग्लैंड ने अपनी तीसरी लगातार जीत दर्ज की। ग्रेस बाल्सडन (20’) और हॉली हंट (48’) के गोलों से वे पूल-ए में अव्वल बने रहे। अब उरुग्वे का सामना स्कॉटलैंड से होगा, उसके बाद भारत वेल्स से भिड़ेगा।
भारतीय महिला हॉकी टीम पूल-बी में चार अंकों और शानदार गोल अंतर के साथ शीर्ष पर है। वेल्स के खिलाफ जीत या ड्रॉ से सेमीफाइनल पक्का। हारने पर स्कॉटलैंड-उरुग्वे मैच और गोल अंतर पर निर्भर।
भारत ने उरुग्वे को 4-0 से हराया, स्कॉटलैंड से 2-2 ड्रॉ किया। सुनीलिता टोप्पो ने दोनों मैचों में गोल किए। लालरेमसियामी, नवनीत कौर, रुतुजा पिसल ने हमले मजबूत किए। बिचू देवी की गोलकीपिंग और मजबूत डिफेंस ने कमाल दिखाया। हैदराबाद के दर्शकों का जोश टीम की ताकत।
पूल से टॉप दो टीमें सेमी में, इसलिए हर मैच निर्णायक। भारत का सफर शानदार चल रहा है।