
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच defending चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। लेकिन इसकी पुष्टि कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति पर निर्भर है।
समिति 13 मार्च 2026 को स्टेडियम का निरीक्षण करेगी और मैच-दिन की तैयारियों का मॉक ड्रिल आयोजित करेगी। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तो ही मेजबानी की अनुमति मिलेगी। यह कदम आईपीएल 2025 जीत के जश्न में हुई भगदड़ के बाद उठाया गया है, जिसमें 11 लोगों की जान गई थी। तब से स्टेडियम पर कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं हुआ।
आरसीबी के पांच होम मैच चिन्नास्वामी में और दो रायपुर में निर्धारित हैं। बेंगलुरु न सिर्फ ओपनिंग मैच व सेरेमनी होस्ट करेगा, बल्कि प्लेऑफ और फाइनल भी यहीं होगा। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बीसीसीआई ने सतर्कता बरती है। फैंस समिति के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।