
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा, जहां सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड का सामना करेगी। पूरे देश में फैंस जीत के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इंग्लैंड पर शानदार जीत के लिए हवन का आयोजन किया गया। मंदिरों में संतों ने भारतीय टीम के पोस्टरों पर तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। यह दृश्य क्रिकेट के प्रति देश की दीवानगी को दर्शाता है।
मुंबई के नन्हे फैंस ने भरोसा जताया कि टीम इंडिया दमदार प्रदर्शन करेगी। बेंगलुरु की क्रिकेट अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने कहा कि भारत इंग्लैंड को आसानी से हराएगा।
टी20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ंत। भारत ने 29 मैचों में से 17 जीते, जबकि इंग्लैंड के नाम 12 जीत। 2024 में भारत ने 68 रनों से धोया, 2022 में इंग्लैंड ने 10 विकेट से。
टीम इंडिया लगातार दो फाइनल में नहीं पहुंची। सुपर-8 में जिम्बाब्वे वेस्टइंडीज को हराकर जगह बनाई। इंग्लैंड अजेय रहा। वानखेड़े पर इतिहास रचेगी भारत?