
अहमदाबाद। टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शुरुआती परेशानी अब चिंता का विषय बन चुकी है। पांच मैचों में ओपनिंग जोड़ी ने कुल मिलाकर केवल 34 रन ही बनाए हैं। रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच ने इस समस्या को और उजागर कर दिया।
188 रनों का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मैदान पर उतरे। लेकिन ईशान सिर्फ चार गेंदें खेल पाए और बिना खाता खोले आउट हो गए। अभिषेक ने 15 रन बनाए, लेकिन यह काफी नहीं था।
यह समस्या नई नहीं है। यूएसए के खिलाफ पहले मैच में 8 रन की साझेदारी हुई, अभिषेक शून्य पर आउट। नामीबिया के मुकाबले में ईशान-संजू सैमसन ने 25 रन जोड़े। पाकिस्तान के विरुद्ध एक रन पर साझेदारी टूटी। नीदरलैंड्स के खिलाफ फिर शून्य।
टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ रही है। घरेलू मैदान पर खिताब बचाने के लिए ओपनिंग जोड़ी को सुधारना जरूरी है। क्या अभिषेक-ईशान संभालेंगे या बदलाव होंगे? यह सवाल अब हर किसी के जेहन में है।