scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्सभारत बनाम बांग्लादेश: प्लेइंग इलेवन और मैच का विवरण

भारत बनाम बांग्लादेश: प्लेइंग इलेवन और मैच का विवरण

एशिया कप के सुपर 4 राउंड में, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एक बड़ी खबर यह है कि इस मैच में बांग्लादेश का कप्तान बदल गया है। टी20 कप्तान लिट्टन दास को अभ्यास के दौरान चोट...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
September 23, 2025
भारत बनाम बांग्लादेश: प्लेइंग इलेवन और मैच का विवरण
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

एशिया कप के सुपर 4 राउंड में, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एक बड़ी खबर यह है कि इस मैच में बांग्लादेश का कप्तान बदल गया है। टी20 कप्तान लिट्टन दास को अभ्यास के दौरान चोट लग गई, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ मैच से बाहर हो गए। बांग्लादेश ने टीम में कुल 4 बदलाव किए। भारतीय टीम ने पहली बार इस टूर्नामेंट में टॉस गंवाया और सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी से भी खुश हैं। सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

भारत की प्लेइंग इलेवन:अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन:सैफ हसन, तंजिद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमॉन, तौहिद ह्रदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, मोहम्मद सैफुद्दीन, रिषाद हुसैन, तंजिम हसन साकिब, नसुम अहमद और मुस्तफिजुर रहमान।

दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें केवल दो ही मैच जीती हैं। इस टूर्नामेंट में पांच टीमें चेज़ करते हुए बाजी मारने में कामयाब रही हैं। लेकिन भारत-बांग्लादेश में जो पिच इस्तेमाल हो रही है वह फ्रेश है और यहां अब तक एक भी मैच नहीं हुआ है। साथ ही, दुबई का मौसम अन्य दिनों की तुलना में काफी ठंडा है, जिससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को भी फायदा हो सकता है। अब देखना यह है कि भारतीय टीम को बांग्लादेश कैसे रोकता है।

बांग्लादेश के लिए यह मैच इसलिए भी बेहद मुश्किल है क्योंकि यह टीम भारत के खिलाफ 6 साल से नहीं जीती है। 2019 के बाद बांग्लादेश को भारत से हर टी20 मैच में हार मिली है। बांग्लादेश की टीम आज तक भारत से केवल एक ही मैच जीती है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250