scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्सएशिया कप से पहले टीम इंडिया को झटका, 15 साल पुराने सपोर्ट स्टाफ की छुट्टी

एशिया कप से पहले टीम इंडिया को झटका, 15 साल पुराने सपोर्ट स्टाफ की छुट्टी

एशिया कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई (BCCI) ने टीम के साथ 15 साल से जुड़े एक सपोर्ट स्टाफ को हटा दिया है। बोर्ड ने उनका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया है। पूर्व बैटिंग...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
August 22, 2025
एशिया कप से पहले टीम इंडिया को झटका, 15 साल पुराने सपोर्ट स्टाफ की छुट्टी
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

एशिया कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई (BCCI) ने टीम के साथ 15 साल से जुड़े एक सपोर्ट स्टाफ को हटा दिया है। बोर्ड ने उनका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया है। पूर्व बैटिंग कोच अभिषेक नायर और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई के बाद, एक और सपोर्ट स्टाफ को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यह सपोर्ट स्टाफ टीम इंडिया का एक महत्वपूर्ण सदस्य था और इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ मौजूद था, लेकिन एशिया कप के दौरान मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार टीम के साथ नहीं दिखेंगे।

राजीव कुमार की छुट्टी क्यों की गई? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजीव कुमार लगभग 15 साल से टीम इंडिया के साथ जुड़े थे। जब खिलाड़ी थक जाते थे, तो राजीव उनकी मालिश करके थकान दूर करते थे। बीसीसीआई का मानना है कि सपोर्ट स्टाफ के लंबे समय तक टीम के साथ बने रहने से टीम को कम फायदा होता है। इसके अलावा, लंबे समय तक सपोर्ट स्टाफ के साथ रहने से खिलाड़ियों के साथ उनकी नजदीकी बढ़ जाती है, जिससे टीम की प्रगति रुक जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने पहले ही एक नए मसाज थेरेपिस्ट की नियुक्ति कर ली है।

राजीव कुमार अक्सर बाउंड्री पर खड़े रहते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजीव कुमार हमेशा मुस्कुराते रहते थे और अक्सर बाउंड्री के पास खिलाड़ियों पर नजर रखते थे। मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी सबसे पहले राजीव के पास जाते थे और मालिश के जरिए अपनी थकान मिटाते थे। इसके अलावा, राजीव खिलाड़ियों के लिए एनर्जी ड्रिंक्स तैयार करते थे, जैसे प्रोटीन शेक्स, इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स और सादा पानी। उन्हें खिलाड़ियों की पसंद के बारे में पता था। राजीव टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान हमेशा बाउंड्री पर मौजूद रहते थे ताकि टीम की मदद कर सकें। तेज गेंदबाजों के साथ उनका अच्छा रिश्ता था, और वे थकाऊ स्पेल के बाद राजीव पर ज्यादा निर्भर रहते थे।

खिलाड़ियों के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ राजीव कुमार की अच्छी बनती थी। राजीव सोशल मीडिया पर तब फेमस हुए जब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2019 में अपने जन्मदिन पर ईशांत शर्मा और राजीव के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी राजीव और अन्य बैक रूम स्टाफ की तारीफ की थी। राजीव से पहले सहायक कोच अभिषेक नायर, टीम मसाज थेरेपिस्ट अरुण कनाडे और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को बीसीसीआई ने बाहर कर दिया था।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250