
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। विजेता टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से फाइनल भिड़ेगी। स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे के कोच सतीश सामंत का मानना है कि इंग्लैंड को मात देने के लिए भारतीय टीम को अपने प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना होगा।
सामंत ने पिच का विश्लेषण करते हुए कहा कि वानखेड़े की सतह कोलकाता वाली पिच जैसी होगी, लेकिन उछाल अधिक मिलेगा। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को फायदा होगा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना समझदारी भरा कदम होगा। ओस का प्रभाव शाम को बढ़ेगा, जिससे दूसरी पारी में 200 रन का बचाव कठिन हो जाएगा।
यदि पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी तो 210-215 का मजबूत स्कोर खड़ा करना होगा। वानखेड़े की परिस्थितियों से परिचित बल्लेबाज इसे हासिल कर सकते हैं। गेंदबाजी में इंग्लैंड को 200 से नीचे रोकना जरूरी है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे इस मैदान पर कमाल कर सकते हैं।
मध्य ओवरों में हार्दिक और शिवम पारी को स्थिर कर फिनिश करेंगे। सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा व संजू सैमसन अगर मजबूत शुरुआत दें तो भारत की राह आसान। शिवम पर भरोसा जताते हुए सामंत ने कहा कि वह हर मौके का सदुपयोग कर चुके हैं, सेमीफाइनल में भी धमाकेदार पारी की उम्मीद।
इंग्लैंड की फॉर्म शानदार है। कप्तान हैरी ब्रूक फिट, निचला क्रम रन बना रहा। न्यूजीलैंड पर सुपर-8 जीत से कॉन्फिडेंस हाई। जोफ्रा आर्चर से सावधान रहना होगा। कुल मिलाकर भारत को सर्वश्रेष्ठ स्तर पर खेलना होगा।