
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहा है। स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के कोच कपिल देव पांडेय का मानना है कि भारत की स्थिति मजबूत है। उन्होंने कहा कि मेजबान टीम पहली बार खिताब जीतने और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करने का सुनहरा मौका है।
हमारे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं और विकेट की बारीकियां अच्छे से पता हैं। पांडेय ने गेंदबाजी पर चिंता जताई लेकिन सेमीफाइनल में डेथ ओवर्स की सफलता का हवाला दिया। फाइनल में गेंदबाजों को सटीक लेंथ पर गेंदबाजी करनी होगी, बाएं हाथ के बल्लेबाजों को बाहर की ओर गेंद करना जरूरी है।
न्यूजीलैंड को हल्के में लेना भूल होगी। उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ताकतवर हैं, लेकिन घरेलू मैदान और हालिया सीरीज जीत हमें आगे रखती है।
शिवम दुबे के कोच सतीश सामंत ने कहा कि यह कड़ा मुकाबला होगा, जो आखिरी ओवर तक खिंच सकता है। हाई स्कोरिंग मैच में 200 रन भी सुरक्षित नहीं। अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार को बड़ी पारी खेलनी होगी। हार्दिक, शिवम, तिलक, ईशान फॉर्म में हैं। स्पिन में अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की भूमिका अहम। शिवम दुबे का योगदान निर्णायक साबित हो सकता है।