LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्समैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन ने लाल ड्रेस में बिखेरा जलवा, फैंस हुए दीवाने

मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन ने लाल ड्रेस में बिखेरा जलवा, फैंस हुए दीवाने

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन इन दिनों दिल्ली में अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिल्ली के अरुण...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
August 11, 2025
मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन ने लाल ड्रेस में बिखेरा जलवा, फैंस हुए दीवाने
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन इन दिनों दिल्ली में अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। ग्रेस हेडन अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बना रही हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर की भूमिका निभाई थी और अब दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 में भी इसी भूमिका में नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरती की चर्चा हर जगह हो रही है।

ग्रेस हेडन ने DPL 2025 में एंकरिंग करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह लाल ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में ग्रेस हेडन अरुण जेटली स्टेडियम में अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं, जिससे फैंस उनकी अदाओं के दीवाने हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, 'लाल ड्रेस में आप कितनी सुंदर लग रही हो! कमाल!' ग्रेस हेडन, जो महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की दोस्त हैं, का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हाल ही में, वह DPL के एक खिलाड़ी के साथ हिंदी में बात करते हुए भी देखी गई थीं।

ग्रेस हेडन दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के रूप में काम कर रही हैं। हाल ही में, वेस्ट दिल्ली लायंस के गेंदबाज भगवान सिंह और ग्रेस हेडन के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें भगवान सिंह ने उनसे हिंदी में कुछ बोलने को कहा। भगवान सिंह ने ग्रेस हेडन से हिंदी में कहा, 'चलो ये बोलकर दिखाओ, दिल्ली के चुतर चाट वाले ने चटपटी चाट चखाई।' इस पर ग्रेस हेडन ने कहा कि थोड़ा धीरे बोलिए, जिसके बाद भगवान सिंह ने धीरे-धीरे बोला और मैथ्यू हेडन की बेटी ने भी उनके साथ इस वाक्य को दोहराया। ग्रेस हेडन ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया था।

बता दें कि ग्रेस हेडन को DPL 2025 में एंकर बनाया गया है। इससे पहले, सारा तेंदुलकर की दोस्त को IPL 2025 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स की ओर से एंकरिंग करने का मौका मिला था।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250