scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्सऑस्ट्रेलिया को झटका, ग्रेस हैरिस चोट के कारण महिला वनडे विश्व कप से बाहर

ऑस्ट्रेलिया को झटका, ग्रेस हैरिस चोट के कारण महिला वनडे विश्व कप से बाहर

महिला वनडे विश्व कप 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में हैरिस को चोट लगी थी, जिससे...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
September 22, 2025
ऑस्ट्रेलिया को झटका, ग्रेस हैरिस चोट के कारण महिला वनडे विश्व कप से बाहर
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

महिला वनडे विश्व कप 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में हैरिस को चोट लगी थी, जिससे वह उबर नहीं पाईं। जिसके चलते उन्हें विश्व कप से बाहर करने का फैसला लिया गया। उनकी जगह हेदर ग्राहम को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने अभी तक केवल 1 वनडे खेला है। हैरिस एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए योगदान देती हैं। वनडे में उनका रिकॉर्ड उतना शानदार नहीं रहा है, लेकिन उनकी मौजूदगी टीम के लिए महत्वपूर्ण थी। हेदर ग्राहम ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में डेब्यू किया था और अब उन्हें सीधे विश्व कप में खेलने का मौका मिला है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250