LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठस्पोर्ट्सगौहर सुल्ताना का संन्यास: भारतीय क्रिकेट को अलविदा

गौहर सुल्ताना का संन्यास: भारतीय क्रिकेट को अलविदा

ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से हो रही है, लेकिन इससे पहले भारतीय टीम की अनुभवी खिलाड़ी गौहर सुल्ताना ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। गौहर सुल्ताना ने टीम...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|स्पोर्ट्स|
August 21, 2025
गौहर सुल्ताना का संन्यास: भारतीय क्रिकेट को अलविदा
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से हो रही है, लेकिन इससे पहले भारतीय टीम की अनुभवी खिलाड़ी गौहर सुल्ताना ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। गौहर सुल्ताना ने टीम इंडिया के लिए कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले और शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशंसकों का दिल जीता। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संन्यास की घोषणा की। गौहर सुल्ताना पिछले 11 साल से टीम इंडिया से बाहर थीं, और उन्होंने 2014 में आखिरी बार राष्ट्रीय टीम के लिए खेला था।

गौहर सुल्ताना ने मई 2008 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 50 वनडे मैचों में 19.39 की औसत से 66 विकेट लिए। इस प्रारूप में उन्होंने तीन बार चार विकेट लेने का कारनामा किया। गौहर ने 37 टी20 मुकाबले भी खेले जिसमें 26.27 की औसत से 29 विकेट हासिल किए। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग में भी हिस्सा लिया, लेकिन चार मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुस्कुराते हुए क्रिकेट को अलविदा। भारतीय जर्सी को गर्व और जुनून के साथ पहनने के वर्षों बाद, अब समय आ गया है कि मैं अपने क्रिकेट सफर के सबसे भावुक पल को लिखूं। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करती हूं। भारत के लिए शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेलना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। सभी साथियों, कोच, चयनकर्ताओं और सपोर्ट स्टाफ का धन्यवाद।" उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट हमेशा उनके अंदर रहेगा और वह खेल को नए तरीकों से योगदान देने, प्रेरित करने, मार्गदर्शन करने और सेवा करने के लिए उत्सुक हैं।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250