
कोलंबो में रविवार को खेले गए ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि सूर्या ने मैच की हर स्थिति को सही ढंग से पढ़ा।
गावस्कर के मुताबिक, ‘मैच के हालात के अनुसार खेलना पड़ता है और सूर्यकुमार ने वैसा ही किया। उन्होंने अगुवाई की। अमेरिका के खिलाफ 77/6 पर टीम लड़खड़ा रही थी, सूर्या ने संभाला। पाकिस्तान के मुकाबले में 88/2 पर उतरे तो 19वें ओवर तक खड़े रहे, 32 रन ठोक दिए। स्ट्राइक रेट कम रही लेकिन विकेट बचाना जरूरी था।’
टी20 में डॉट बॉल कम रखनी हैं लेकिन विकेट फेंकने का जोखिम नहीं। पिच, हवा, स्थिति—सबका ख्याल रखना पड़ता है। ‘सूर्यकुमार टीम में यही जागरूकता लेकर आए हैं।’
पाकिस्तान ने टॉस जीत पहले बॉलिंग चुनी। भारत ने ईशान किशन के 40 गेंदों पर 77, सूर्या के 32, दुबे 27, वर्मा 25 से 175/7 बनाए। पाक 18 ओवर में 114 पर सिमटा। हार्दिक, बुमराह, अक्षर, चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट, कुलदीप-वर्मा को 1-1। ईशान मैन ऑफ द मैच।
सूर्या का यह अंदाज भारत की मुहिम को मजबूत बनाता दिख रहा है।