
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो वनडे मैचों में हार झेलने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने केवल 47 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा सबसे तेज शतक बनाया. अगर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का नया नियम लागू नहीं होता तो शायद ग्रीन यह रिकॉर्ड नहीं बना पाते. ग्रीन उस समय 84 रन पर खेल रहे थे, जब नए नियम के अनुसार उन्हें नॉटआउट करार दिया गया।
