
इंग्लैंड टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी ताजा चोट को लेकर फैंस को राहत भरी खबर दी है। नेट्स प्रैक्टिस के दौरान चेहरे पर गेंद लगने से उन्हें गंभीर चोट आई थी, जिसका सफल ऑपरेशन हो गया। स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर सर्जरी के बाद की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐसा न लगे तो सर्जरी सफल रही।’
34 वर्षीय स्टोक्स ने पिछले सप्ताह ही इस चोट की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। सिडनी में एशेज के आखिरी टेस्ट के दौरान ऐडक्टर की चोट से वे मैदान से बाहर हो चुके थे। अब यह नई चोट उनकी परेशानियों को और बढ़ा रही है।
स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट को अपनी पहली प्राथमिकता देते हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से उन्होंने इंग्लैंड के लिए कोई सीमित ओवरों का मैच नहीं खेला। जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी संभव है। तब तक वे डरहम के लिए काउंटी चैंपियनशिप में फिटनेस हासिल करेंगे।
क्रिकेटर होने के साथ-साथ स्टोक्स कोचिंग की दुनिया में भी कदम रखने वाले थे। अबू धाबी में पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए वे मोईन अली और एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ इंग्लैंड लायंस के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने वाले थे। चयनकर्ताओं ने तीन टी20 के लिए 17 और पांच 50 ओवर मैचों के लिए 16 खिलाड़ियों की टीमें घोषित की हैं।
स्टोक्स के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती टेस्ट कप्तान के तौर पर इंग्लैंड को पटरी पर लाना है। बैजबॉल स्टाइल बड़ी टीमों के खिलाफ नाकाम रहा, खासकर ऑस्ट्रेलिया में 4-1 से एशेज हार के बाद स्टोक्स-मैकुलम जोड़ी पर सवाल उठे हैं। क्या वे वापसी कर पाएंगे?