
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 2026-27 सत्र के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम का सितंबर-अक्टूबर में दौरा प्रमुख आकर्षण है। यह 2018 के केपटाउन बॉल टैंपरिंग कांड के बाद ऑस्ट्रेलिया का पहला साउथ अफ्रीकी दौरा होगा, जब स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा था।
तीन वनडे मैचों की सीरीज सितंबर में शुरू होगी। पहला मुकाबला 24 सितंबर को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में, दूसरा 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में और तीसरा 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम के जेबी मार्क्स ओवल पर होगा। इसके बाद 3-4 अक्टूबर को पोटचेफस्ट्रूम में वार्म-अप मैच खेला जाएगा।
टेस्ट सीरीज 9-13 अक्टूबर को डरबन में शुरू होकर 18-22 अक्टूबर को गqeबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में और 27-31 अक्टूबर को केपटाउन के न्यूलैंड्स में समाप्त होगी।
ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम में पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड जैसे 2018 के दौरे वाले खिलाड़ी शामिल हैं। वार्नर रिटायर हो चुके हैं, जबकि बैनक्रॉफ्ट की वापसी मुश्किल।
इससे पहले अगस्त में उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलने का प्लान है। यह दौरा दोनों टीमों की फॉर्मेट के हर रूप में ताकत को परखेगा।