
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अभिषेक शर्मा के नाम रहा। सात पारियों में महज 89 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज पर फॉर्म को लेकर सवालों की बौछार हो रही थी। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी जंग में अभिषेक ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।
शुरुआती जीवनदान को भुनाते हुए अभिषेक ने 21 गेंदों पर 52 रन ठोके। इसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे, स्ट्राइक रेट 247। मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर उन्होंने तूफान मचा दिया। संजू सैमसन के साथ उनकी जोड़ी ने चार ओवर में 50 रन बना डाले, जो टी20 विश्व कप फाइनल में ओपनर्स की पहली 50 रन की साझेदारी है।
पावरप्ले में 92 रन की इस जोड़ी ने नया रिकॉर्ड गढ़ा। भारतीय टीम ने 7.2 ओवर में 100 रन पूरे कर नॉकआउट मैच का रिकॉर्ड भी कायम किया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारत की अपरिवर्तित प्लेइंग इलेवन ने कमाल कर दिखाया। कीवियों ने कोल मैककोन्ची की जगह जैकब डफी को लिया।
अभिषेक की इस पारी ने न सिर्फ उनकी जगह पक्की की, बल्कि टीम को मजबूत शुरुआत दी। यह फाइनल इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।