Home स्पोर्ट्सअभिषेक शर्मा बहन की शादी में शामिल नहीं होंगे?

अभिषेक शर्मा बहन की शादी में शामिल नहीं होंगे?

by Lok Shakti

एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त हैं। हालांकि, उन्हें पहले वनडे मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन वह कानपुर में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इस बीच, 3 अक्टूबर, शुक्रवार को उनकी बहन कोमल शर्मा की शादी अमृतसर में है। सूत्रों के अनुसार, अभिषेक शर्मा के इस शादी में शामिल होने की संभावना बहुत कम है। इस शादी समारोह में कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Jharkhand Advertisement

अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा की शादी लुधियाना के एक प्रसिद्ध व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखने वाले लविश ओबराय के साथ हो रही है। यह शादी 3 अक्टूबर को अमृतसर में होनी है। इसी दिन भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच मुकाबला भी है। खबरों के मुताबिक, इसी वजह से अभिषेक शर्मा के अपनी बहन की शादी में शामिल होने की संभावना बहुत कम है।

इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ मैच के अलावा, टीम इंडिया अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है, जिस वजह से कोई भी क्रिकेटर इस शादी समारोह में शामिल नहीं होगा। ऐसी भी खबरें हैं कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों के आने की भी संभावना है। इस दौरान मीडिया की एंट्री बंद है।

हालांकि, अभिषेक शर्मा ने 30 सितंबर को अपनी बहन की शगुन रस्म में खूब डांस किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी मौजूद थे।

अभिषेक शर्मा ने कहा था कि उनकी बहन कोमल उनके लिए बहुत लकी हैं। इस बार उन्होंने शादी का गिफ्ट एशिया कप मांगा था और उन्होंने उनकी यह इच्छा पूरी कर दी। शादी के बाद भी हमारा भाई-बहन का रिश्ता ऐसे ही बना रहेगा। शगुन की रस्म के दौरान अभिषेक शर्मा की बहन लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.