आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को जनसेना प्रमुख पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया है। अभिनेता से नेता बने कल्याण को पंचायत राज और ग्रामीण विकास पर्यावरण वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आवंटित किए गए हैं। आधिकारिक टीडीपी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को मानव संसाधन विकास सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग दिए गए हैं।
आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को जनसेना प्रमुख पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया है। अभिनेता से नेता बने कल्याण को पंचायत राज और ग्रामीण विकास, पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आवंटित किए गए हैं।
आधिकारिक टीडीपी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग दिए गए हैं। नायडू के साथ बुधवार को 24 मंत्रियों ने शपथ ली। अनिता वंगलपुडी गृह मंत्री होंगी। पी नारायण को एक प्रमुख विभाग- नगर प्रशासन आवंटित किया गया, जो अमरावती राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए जिम्मेदार होगा।