
लखनऊ, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मातृशक्ति और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज को मजबूत बनाने में महिलाओं का योगदान सर्वोपरि है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए कटिबद्ध है।
एक्स पर पोस्ट में सीएम ने लिखा, ‘महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। नारी गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता राष्ट्र की मजबूत आधारशिला है। डबल इंजन सरकार में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, समाज को नई ऊर्जा दे रही हैं। आइए, नारी सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हों।’
योगी की पाती में उन्होंने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र किया, जब बेटियां शाम ढलते ही डरती थीं। आज रात्रि पालियों में काम कर रही हैं। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो ने अपराधियों में भय पैदा किया है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला से जन्म से शिक्षा तक सहायता, सामूहिक विवाह योजना से गरीब बेटियों का सम्मानजनक विवाह, पुष्टाहार से माताओं का पोषण, निराश्रित महिलाओं की पेंशन 1500 रुपये। इससे ड्रॉपआउट दर घटी, मातृ-शिशु मृत्यु दर में भारी कमी।
यूपी की नारी शक्ति स्टार्टअप, उद्यमी कार्ड, स्वयं सहायता समूहों से आगे बढ़ रही। 40 हजार बीसी सखियां करोड़ों का लेन-देन कर रही। लखपति दीदी, ड्रोन दीदी आदि परिवार और अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही।
नारी सम्मान सर्वोच्च। जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी। बेटियों, बड़े सपने देखें, विकसित यूपी का नेतृत्व करें। सभी को महिला दिवस की बधाई।