
कोलकाता में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावों-आपत्तियों की सुनवाई का अंतिम चरण चल रहा है। 7 फरवरी की डेडलाइन से तीन दिन पहले लगभग 15 लाख वोटर्स के केस निपटाने हैं।
चुनाव आयोग का मानना है कि 6,500 सुनवाई केंद्रों पर चल रही प्रक्रिया से यह लक्ष्य हासिल हो जाएगा। अंतिम सूची 14 फरवरी को जारी होगी, जिसके बाद विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होंगी।
यह समय सुप्रीम कोर्ट की 9 फरवरी की सुनवाई से पहले महत्वपूर्ण है, जहां ममता बनर्जी अपना पक्ष रखेंगी। एसआईआर प्रक्रिया 27 दिसंबर से तेजी से आगे बढ़ी है।
ईसीआई की पूरी टीम स्थिति की समीक्षा के लिए आएगी और दो चरणों में चुनाव कराने का सुझाव लागू हो सकता है। अप्रैल अंत तक मतदान और मई में नई सरकार संभव।