
उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए 9.12 लाख करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट पर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। सत्ताधारी गठबंधन इसे विकास और रोजगार का आधार बता रहा है, जबकि समाजवादी पार्टी ने इसे ‘दिखावा’ करार दिया है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। अनिल राजभर ने यूपी के बजट की तुलना पाकिस्तान से करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को सशक्त बनाने के लिए है। दूसरी ओर, सपा विधायक राहुल लोधी ने जनता से इस ‘झूठे’ बजट पर भरोसा न करने की अपील की है।