LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतTikTok की वापसी पर गरमाई सियासत: कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

TikTok की वापसी पर गरमाई सियासत: कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

चीन का शॉर्ट-वीडियो ऐप TikTok एक बार फिर चर्चा में है। भारत में इसकी वापसी की अटकलों के बीच कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत में TikTok की...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
August 21, 2025
TikTok की वापसी पर गरमाई सियासत: कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

चीन का शॉर्ट-वीडियो ऐप TikTok एक बार फिर चर्चा में है। भारत में इसकी वापसी की अटकलों के बीच कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत में TikTok की वेबसाइट चलने लगी है। पार्टी ने आरोप लगाया कि चीन के साथ झड़प में शहीद हुए सैनिकों के बाद पहले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को क्लीनचिट दी, लेकिन बाद में दबाव में आकर TikTok पर बैन लगाया गया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अब पीएम मोदी चीन के विदेश मंत्री से मिल रहे हैं और खुद चीन जाने वाले हैं, और इसी बीच TikTok से जुड़ी खबर आ गई है। कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री का चीन प्रेम देश प्रेम पर भारी पड़ रहा है।

हालांकि, भारत सरकार या TikTok की पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने स्पष्ट किया है कि TikTok और Ali Express भारत में प्रतिबंधित रहेंगे।

TikTok को जून 2020 में डेटा सुरक्षा और गोपनीयता चिंताओं के कारण सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने कहा था कि ये ऐप्स भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक हैं। यह कदम भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया था।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250