-Advertisement-

दिल्ली पुलिस ने एक ISIS आतंकवादी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद देश भर में 12 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में आठ से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी आफताब मुंबई का रहने वाला है। रांची में भी एक संदिग्ध आतंकवादी, असहर दानिश, को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
-Advertisement-





