scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारततेलंगाना: दो युवकों की ज्यादतियों से तंग महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड

तेलंगाना: दो युवकों की ज्यादतियों से तंग महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड

तेलंगाना के वारंगल जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आर्म्ड रिजर्व डिवीजन में तैनात महिला कांस्टेबल अनीता ने दो लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। 27 जनवरी को पार्वतीगिरी मंडल के...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
January 29, 2026
तेलंगाना: दो युवकों की ज्यादतियों से तंग महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

तेलंगाना के वारंगल जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आर्म्ड रिजर्व डिवीजन में तैनात महिला कांस्टेबल अनीता ने दो लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। 27 जनवरी को पार्वतीगिरी मंडल के सीथ्या तांडा स्थित अपने आवास पर उसने कीटनाशक निगल लिया था।

पुलिस जांच के अनुसार, महबूबाबाद जिले के थोरूर मंडल के कोमनापल्ली तांडा निवासी राजेंद्र ने चार साल से अनीता को शादी का झांसा देकर परेशान किया। ड्यूटी के दौरान बार-बार वीडियो कॉल कर वह उसे अन्य पुरुषों से बात करने का संदेह जताता। इससे व्यथित अनीता ने माता-पिता को बताया, जिन्होंने राजेंद्र के साथ विवाह से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद अनीता का अपने जान-पहचान के एक युवक से प्रेम हो गया। शादी की बात सुनकर राजेंद्र भड़क गया और उस युवक को फोन कर अनीता के बारे में अपशब्द कहे। नतीजा यह हुआ कि वह युवक भी अनीता को तंग करने लगा और शादी के नाम पर पैसे की मांग करने लगा।

दोनों की इस दुविधा में फंसकर अनीता मानसिक रूप से टूट चुकी थी। उसी दिन उसने राजेंद्र को फोन कर शिकायत की और सुसाइड की धमकी दी। कथित तौर पर उसके जवाबों से वह और आहत हुई, फिर कीटनाशक खा लिया। परिवार ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह बच न सकी।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना पुलिस विभाग में महिलाओं की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल खड़े करती है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250