
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तेज हवाओं ने प्रदूषण के स्तर को काफी हद तक कम कर दिया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक अब ज्यादातर इलाकों में येलो और ऑरेंज श्रेणी में आ गया है, जिससे लोगों को साफ हवा की राहत मिल रही है।
गाजियाबाद में इंदिरापुरम का AQI 253, लोनी 267, संजय नगर 192 और वसुंधरा 250 रहा। नोएडा के सेक्टर-125 में 222, सेक्टर-62 में 177, सेक्टर-1 में 192 तथा सेक्टर-116 में 206 दर्ज हुआ। दिल्ली के अलीपुर (235), आनंद विहार (265), अशोक विहार (240), बवाना (244), बुराड़ी क्रॉसिंग (205), चांदनी चौक (225), सीआरआरआई मथुरा रोड (203), डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज (209) और डीटीयू (207) में भी सुधार दिखा। आया नगर का स्तर 153 रहा, जो मध्यम श्रेणी में है।
विशेषज्ञों के अनुसार, हवाओं ने प्रदूषक कणों को दूर भगा दिया है। हालांकि 200 के आसपास का सूचकांक अभी भी चिंता का विषय है।
मौसम विभाग ने बताया कि 14 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। 15 को 27/13 और 16 को 28/13 डिग्री का अनुमान है। सुबह हल्की धुंध और 40-90% आर्द्रता के बीच दोपहर में धूप खिल रही है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी।