
मुंबई। शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, देश के लिए कुछ न कुछ लाभ लेकर आते हैं, वहीं राहुल गांधी की विदेश यात्राएं महज भारत की छवि खराब करने का माध्यम बन गई हैं।
मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कायंदे ने पीएम मोदी के इजरायल दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी वैश्विक पटल पर भारत को मजबूत कर रहे हैं, जबकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी केवल बदनामी फैलाने निकल पड़ते हैं। जनता अब उनकी चाल को भांप चुकी है और वे पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं।
मोदी अब केवल भारत तक सीमित नहीं, बल्कि विश्व नेता बन चुके हैं। कायंदे ने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के पाकिस्तान वाले बयान पर कहा कि ट्रंप को अपनी बेबुनियाद बातें फैलाना बंद करना चाहिए। वे दुनिया को गुमराह करने वाले धोखेबाज हैं।
टी-20 विश्व कप में मोहम्मद सिराज और शमी को शामिल करने की मांग पर कायंदे ने कहा कि क्रिकेट उनका विषय नहीं है। बीसीसीआई जैसे संगठन इस पर फैसला लें। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारत का सफर मुश्किल हो गया है, ऐसे में यह बहस तेज हो रही है।