
पटना। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के विवादित बयान पर जोरदार पलटवार किया। विधानसभा में तेजस्वी ने एनडीए पर विधानसभा चुनाव में 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें हराने का आरोप लगाया था।
सरावगी ने कहा कि राजद का सूपड़ा साफ हो चुका है और बचे-कुचे लोग भी जल्द ही गायब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने के बाद किसी ने भी उंगली नहीं उठाई। वहीं, अदालत ने लालू परिवार को आपराधिक राजनीति का सिंडिकेट बताया है।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव में भाजपा ने महिलाओं को 10 हजार रुपये की रिश्वत दी, जिससे एनडीए को वोट मिले। सरावगी ने इसे बिहार की महिलाओं और जनता का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त बना रही है। अभी 10 हजार की सहायता दी गई है, व्यवसाय बढ़ाने पर 2 लाख तक मिलेंगे। देश में महिला सशक्तिकरण में बिहार पहले नंबर पर है।
सरावगी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा कि वे विदेशों में देश और सिखों का अपमान कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार विकास के हर सूचकांक में सबसे निचले पायदान पर है, भले ही भाजपा-नीतीश सरकार सुशासन के दावे करें।
यह विवाद बिहार की राजनीति को और गरमा देगा।