
उदयपुर में 26 फरवरी को धूमधाम से हुई रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के ठीक बाद साउथ सिनेमा के इस चहेते जोड़े ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उनकी आगामी तेलुगु फिल्म ‘राणाबाली’ का प्रोमो सॉन्ग रिलीज हो गया है, जो शादी के बाद उनकी पहली साझा फिल्म का हिस्सा है।
टी-सीरीज तेलुगू ने यूट्यूब पर ‘एन्धाय्या सामी स्पेशल सरप्राइज’ नामक वीडियो लॉन्च किया, जिसमें राणाबाली और जयम्मा के जीवन के खास पलों को दिखाया गया है। रिलीज होते ही वीडियो पर लाखों व्यूज आ गए और फैंस की कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
वीडियो में शादी के सीन दिखाए गए हैं, जो कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री को बखूबी पेश करते हैं। गायन श्वेता मोहन और अजय गोगावले का है, संगीत अजय-अतुल ने दिया, गीत सरस्वतीपुत्र रामजोगय्या शास्त्री के हैं तथा रिकॉर्डिंग विजय दयाल ने की।
रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि यह उनके लिए प्यारा सरप्राइज था, जो अब फैंस का भी है। राहुल सांकृत्यायन निर्देशित यह फिल्म 19वीं सदी के ब्रिटिश भारत और रायलसीमा इतिहास पर आधारित है, जो 11 सितंबर को रिलीज होगी।
ऑन और ऑफ स्क्रीन इस जोड़ी के फैंस दीवाने हैं। ‘राणाबाली’ ऐतिहासिक ड्रामा के साथ रोमांस का अनोखा संगम लेकर आ रही है।