scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतराजबल्लभ यादव की टिप्पणी पर बवाल: तेजस्वी की पत्नी पर बयान से मचा घमासान

राजबल्लभ यादव की टिप्पणी पर बवाल: तेजस्वी की पत्नी पर बयान से मचा घमासान

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव की पत्नी पर एक विवादास्पद टिप्पणी की, जिसके बाद बिहार में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। जेल से हाल ही में रिहा हुए राजबल्लभ यादव...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
September 7, 2025
राजबल्लभ यादव की टिप्पणी पर बवाल: तेजस्वी की पत्नी पर बयान से मचा घमासान
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव की पत्नी पर एक विवादास्पद टिप्पणी की, जिसके बाद बिहार में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। जेल से हाल ही में रिहा हुए राजबल्लभ यादव ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उनकी शादी और पत्नी को लेकर विवादित बयान दिया।

एक जनसभा में बोलते हुए राजबल्लभ यादव ने कहा, 'तेजस्वी यादव वोट लेने के लिए जाति की बात करते हैं, लेकिन शादी किसी और जाति में की। अगर यादव समाज की किसी बेटी से शादी करते तो उसका भला होता। क्या जरूरत थी हरियाणा-पंजाब से लाने की, कोई जर्सी गाय ले आए हैं।' इस बयान के बाद आरजेडी में आक्रोश है और इसका विरोध किया जा रहा है।

राजबल्लभ यादव 9.5 साल बाद जेल से रिहा हुए हैं। पटना हाईकोर्ट ने उन्हें नाबालिग से बलात्कार के एक मामले में बरी कर दिया है। 1995 में निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद, उन्होंने 2000 में आरजेडी से विधानसभा चुनाव जीता और श्रम राज्य मंत्री बने। 2015 में महागठबंधन से जीतने के बाद, फरवरी 2016 में उन पर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ और 2018 में दोषी करार दिए गए। उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई। उनकी पत्नी विभा देवी 2020 में आरजेडी से चुनाव जीतीं।

2018 में पॉक्सो कोर्ट में दोषी ठहराए जाने के बाद राजबल्लभ को नवादा विधानसभा सीट से अपनी सदस्यता गंवानी पड़ी थी। आरजेडी ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। पटना हाईकोर्ट ने 14 अगस्त को उन्हें नाबालिग से कथित बलात्कार के एक मामले में बरी किया था।

तेजस्वी यादव ने अपनी स्कूल की दोस्त रचेल कोडिन्हो से शादी की है, जो चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने शादी के बाद अपना नाम राजश्री यादव रख लिया। राजबल्लभ यादव के बयान पर आरजेडी में आक्रोश है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250