राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का ऐलान किया
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
October 11, 2026
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर – विपक्षी नेता राहुल गाँधी ने रविवार को घोषणा की कि सभी विपक्षी दल, युवा संगठनों, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोग सोमवार, 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। इस मार्च के माध्यम से मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर मत चोरी को रोकने, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी। उन्होंने सभी को पार्टी, जाति, समुदाय और राज्य की दीवारों को पार करके एकता के साथ चलने का आह्वान किया।
--- Advertisement ---
संबंधित खबरें
भारत| 10 नवंबर 2026
यूपी में एफएसडीए की सभी 18 मंडलों में नई लैब, जांच की गति बढ़ेगी
भारत| 10 नवंबर 2026


