
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एआई समिट पर राहुल गांधी के बयान को सत्ता वियोग का फ्रस्ट्रेशन बताया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर समिट को अव्यवस्थित पीआर स्टंट करार दिया था, जिसमें भारत के डेटा की बिक्री और चीनी उत्पादों के प्रदर्शन का आरोप लगाया。
लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता से बाहर होने के कारण परेशान हैं। भारत की प्रगति उन्हें स्वीकार नहीं, ठीक वैसे ही अखिलेश यादव को यूपी की तरक्की पसंद नहीं। एआई समिट को लेकर वैश्विक स्तर पर जबरदस्त उत्साह है। दुनिया मानती है कि एआई का वैश्विक केंद्र भारत ही है।
उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा में हमारी सेना सक्षम है। विश्व पटल पर भारत को मजबूत बनाना है तो हर क्षेत्र में अग्रणी होना जरूरी। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह समिट एक बड़ी छलांग है, जिसके दूरगामी परिणाम होंगे। इंडिया मंडपम हाउसफुल रहा।
महाराष्ट्र द्वारा मुस्लिमों के 5 प्रतिशत आरक्षण समाप्त करने पर मौर्य ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संविधान धर्म आधारित आरक्षण को अस्वीकार करता है। डॉ. अंबेडकर ने इस पर रोक लगाई थी। देवेंद्र फडणवीस सरकार को बधाई।