
चंडीगढ़। पंजाब के सरपंच हरबरींदर सिंह की निर्मम हत्या के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान की निगरानी में डीजीपी गौरव यादव ने कड़ी कार्रवाई की। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा और तरनतारन एसएसपी सुरेंद्र लांबा को जांच तेज करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
घटना सरहाली थाना क्षेत्र के सिद्धू फार्म पर हुई जहां विवाह समारोह के दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने सरपंच पर गोली चलाई। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने पीछा किया लेकिन पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
सुरक्षा चूक के चलते डीएसपी पट्टी जगबीर सिंह और एसएचओ गुरविंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया। डीजीपी ने कानून-व्यवस्था मजबूत रखने का भरोसा दिलाया।
एसएसपी लांबा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रंगदारी या धमकी का कोई सबूत नहीं। पुरानी दुश्मनी का कोण मजबूत। चार टीमें सीसीटीवी खंगाल रही हैं, एफएसएल टीम मौके की तफ्तीश कर रही। दोषियों को कड़ी सजा दिलाएंगे।