scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतस्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस अवसर पर, देश और दुनिया की निगाहें दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर टिकी होंगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
August 13, 2025
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस अवसर पर, देश और दुनिया की निगाहें दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर टिकी होंगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह प्रधानमंत्री के रूप में उनका 12वां स्वतंत्रता दिवस भाषण होगा। कार्यक्रम सुबह लगभग 7:30 बजे शुरू होगा। सुबह 7:35 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 7:37 बजे राष्ट्रीय सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा और 7:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद, भारतीय सशस्त्र बल और दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर पेश करेंगे। राष्ट्रीय ध्वज रक्षक दल में थलसेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के एक-एक अधिकारी सहित 32 अन्य रैंक के कर्मी शामिल होंगे। कुल 128 सदस्यों वाला यह दल प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के समय राष्ट्रीय सलामी देगा।

ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को राष्ट्रीय सलामी दी जाएगी। इस अवसर पर, एक जेसीओ और 25 अन्य रैंकों से मिलकर बना वायुसेना बैंड राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रीय सलामी के समय राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत करेगा।

प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के तुरंत बाद, भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। इनमें से एक हेलीकॉप्टर पर राष्ट्रीय ध्वज होगा और दूसरा ऑपरेशन सिंदूर का प्रतीक ध्वज लिए आयोजन स्थल के ऊपर से गुजरते हुए पुष्प वर्षा करेंगे। पुष्प वर्षा के बाद, प्रधानमंत्री अपना राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस का पूरा कार्यक्रम सरकारी चैनल दूरदर्शन पर सीधा प्रसारित किया जाएगा। सुबह से ही विशेष कवरेज की शुरुआत होगी और दर्शक घर बैठे पूरे कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे। पीएम मोदी का लाइव भाषण सुनने के लिए प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी लाइव देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी पीएम मोदी का भाषण सीधा प्रसारित होगा।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250