
मदुरंथकम में शुक्रवार को आयोजित विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया। तमिलनाडु के वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने नेताजी के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी। इस पावन भूमि से मैं नेताजी को नमन करता हूं, मोदी ने कहा।
डीएमके सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि जनता ने दो बार स्पष्ट जनादेश दिया, लेकिन डीएमके ने वादे पूरे नहीं किए। अब इसे सीएमसी सरकार कहा जा रहा है- भ्रष्टाचार, माफिया और अपराध की सरकार। तमिलनाडु की जनता ने डीएमके को ठुकरा दिया है, भाजपा-एनडीए अगली सरकार बनाएंगे।
राज्य में लोकतंत्र और जवाबदेही का अभाव है। डीएमके एक परिवार के हित साध रही है। वंशवाद, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार और संस्कृति का अपमान करने वालों को ही तरजीह मिलती है। इससे राज्य को गहरा नुकसान हुआ है।
एनडीए सरकार ने 11 वर्षों में तमिलनाडु को 3 लाख करोड़ रुपये दिए, जो पहले से तीन गुना अधिक है। गरीब कल्याण के लिए हजारों करोड़ खर्च किए। किसानों-मछुआरों को एफपीओ से जोड़ा जा रहा, खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा।
विकसित भारत में युवा-नारी शक्ति महत्वपूर्ण, लेकिन डीएमके ने ड्रग माफिया को फसल बनने दिया। एनडीए स्वास्थ्य सुधार, दवा निर्माण और रोजगार लाएगी। पीएम किसान से तमिलनाडु को 12,700 करोड़ मिले। जल्लीकट्टू को कानूनी मान्यता दी। हम आपके साथ हैं।