आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पाचन संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। पवनमुक्तासन, जिसे विंड-रिलीजिंग पोज भी कहते हैं, पाचन तंत्र को सीधे प्रभावित करने वाला एक सरल लेकिन शक्तिशाली योगासन है।

इस आसन का नाम ही इसके गुण को दर्शाता है – यह पेट में फंसी हवा को बाहर निकालता है। पेट को दबाकर आंतों को उत्तेजित करता है, जिससे पाचन प्रक्रिया सुचारू हो जाती है। योग की परंपराओं में सदियों से प्रचलित यह आसन गैस, अपच और ब्लोटिंग से तुरंत राहत दिलाता है।
करने की विधि: पीठ के बल लेटें। गहरी सांस लें, फिर सांस छोड़ते हुए दोनों घुटनों को छाती से लगाएं। हाथों से टखनों को पकड़ें। सिर को घुटनों की ओर झुकाएं और 30-60 सेकंड होल्ड करें। धीरे-धीरे रिलीज करें।
