
नई दिल्ली। नमो भारत रैपिड रेल ने दिल्ली-मेरठ यात्रा को अभूतपूर्व बना दिया है। दो फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सराय काले खां से शुरू की गई यह ट्रेन मात्र 55 मिनट में मंजिल तय कर लेती है। पहले जहां सड़क मार्ग से तीन घंटे लगते थे, अब यात्री बेहद कम समय में पहुंच रहे हैं।
सोमवार को मेरठ से दिल्ली पहुंचे पहले बैच के यात्रियों ने अपना उत्साह खुलकर जताया। एक यात्री ने कहा, ‘पीएम मोदी का विकास कार्य हर ओर चर्चा का विषय है। जुग-जुग जिए हमारे प्रधानमंत्री। सफर शानदार रहा।’
एक अन्य ने बताया कि उन्हें केवल 45 मिनट लगे। ‘सरकार ने कमाल कर दिया है। सुविधाएं बेहतरीन हैं।’
दुबई से लौटे शशि चंद्र मंगल ने कहा, ‘विदेशी स्तर की सुविधाएं अब भारत में उपलब्ध हो रही हैं। यह गर्व का विषय है कि देश तेजी से बदल रहा है।’
खालिद खान ने दिल्ली-मेरठ यात्रा के बाद कहा, ’55 मिनट में सफर पूरा। समय की बचत से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। देश तरक्की की राह पर अग्रसर है।’
नमो भारत रैपिड रेल ने न केवल यात्रा को सरल बनाया, बल्कि यात्रियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ा दी है। यह भारत की आधुनिकता का प्रतीक बनेगी।