मुख्य सामग्री पर जाएं
Lok Shakti

सीएम नीतीश ने दीघा घाट का दौरा किया, उद्यान निर्माण का आदेश

भारत
अमित शर्मा राष्ट्रीय संपादक
शेयर करें
सीएम नीतीश ने दीघा घाट का दौरा किया, उद्यान निर्माण का आदेश

पटना, 5 फरवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने पटना के दीघा पर्यटन घाट पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

पर्यटन विभाग द्वारा जनार्दन घाट को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। सीएम को जानकारी दी गई तो उन्होंने समग्र उद्यान बनाने और घाट को पक्का बनाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि गंगा आरती की उचित व्यवस्था हो ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इसका लाभ उठा सकें। इससे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनेगा।

मुख्यमंत्री ने गंगा सैर करने वाले पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाए।

इसके बाद जेपी सेतु के समांतर बन रहे नए छह लेन गंगा पुल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने को कहा। इससे जेपी सेतु पर ट्रैफिक का बोझ कम होगा और उत्तर-दक्षिण बिहार का संपर्क मजबूत होगा।

मौके पर मुख्य सचिव दीपक कुमार, कुमार रवि और पर्यटन सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे उपस्थित थे। बुधवार को पीएमसीएच के कार्यों का जायजा लिया गया था।

इस ख़बर से जुड़े विषय

संबंधित ख़बरें