
नई दिल्ली में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन ने जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर बिहार भाजपा ने सोशल मीडिया एक्स पर 2.30 मिनट का प्रभावशाली वीडियो साझा किया, जिसमें नबीन के राजनीतिक सफर को संघर्ष से शिखर तक चित्रित किया गया है।
1980 में जन्मे नितिन नबीन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कठोर प्रशिक्षण से अपनी राजनीतिक आधारशिला रखी। दो दशकों की मेहनत ने उन्हें एक सामान्य कार्यकर्ता से पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाया। 2006 में पटना पश्चिम से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने जनसेवा को नई दिशा दी। बिहार सरकार में मंत्री के रूप में पथ निर्माण और नगर विकास विभागों में क्रांतिकारी बदलाव लाए।
युवा मोर्चा से लेकर विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रबंधन तक उनके योगदान ने संगठन को नवीन ऊर्जा प्रदान की। उनका जीवन ‘राष्ट्र पहले, पार्टी दूसरी, स्वयं अंतिम’ के सिद्धांत का जीवंत उदाहरण है। नबीन के नेतृत्व में भाजपा का भविष्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।
जेपी नड्डा के कार्यकाल को याद करते हुए कहा गया कि हिमाचल की वादियों से दिल्ली तक का सफर परिश्रम की मिसाल है। ‘सेवा ही संगठन’ और ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ जैसे अभियानों ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया। महिलाओं, युवाओं और गरीबों की भागीदारी सुनिश्चित कर नड्डा ने ऐतिहासिक विजयें हासिल कीं।