
मुंबई। सनी देओल अभिनीत बहुचर्चित फिल्म ‘बॉर्डर-2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन के साथ रिलीज हुई। पहले ही दिन इसने 30 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया। हालांकि गणतंत्र दिवस की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड शाहरुख खान की ‘पठान’ के पास बना हुआ है, लेकिन फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।
इसी बीच अभिनेता नील नितिन मुकेश ने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की। स्टारकास्ट के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि यह बेहद शानदार फिल्म है, जो अपनी विरासत को गर्व के साथ आगे बढ़ाती है। निर्माता निधि दत्त को विशेष बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को नया मुकाम दिया है।
नील ने सनी देओल की एक्टिंग को सराहा, कहा कि सर हमेशा की तरह शानदार फॉर्म में हैं। उनकी ताकत और गंभीरता ने स्क्रीन पर जान फूंक दी। वरुण धवन ने अपने दबदबे से सबको प्रभावित किया। दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की भी खूब प्रशंसा की। खासतौर पर फिल्म के सातों गाने उन्हें बहुत पसंद आए।
‘बॉर्डर-2’ मूल फिल्म के भावनाओं और एलिमेंट्स को बरकरार रखते हुए नई ऊंचाइयों पर ले गई है। डायलॉग और गाने पुरानी यादें ताजा करते हैं। 1997 की ‘बॉर्डर’ ने 10 करोड़ के बजट पर 64.98 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए थे। क्या यह सीक्वल इतिहास रचेगी, यह समय बताएगा। नील की तारीफ से फिल्म को और बल मिला है।