
नोएडा, 6 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम की अनिश्चित करवटें लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। सुबह-शाम तेज ठंडी हवाओं ने गलन को दोगुना कर दिया है, वहीं दिन चढ़ते ही चढ़ते तापमान और तेज धूप से ग्रामीणों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।
इस मौसमी दोहरापन से सर्दी-खांसी, बुखार और वायरल बीमारियां आम हो गई हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में 30 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सुबह के कोहरे की चेतावनी दी है।
6 फरवरी को अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री का अनुमान है। आर्द्रता 95 से 55 प्रतिशत रहेगी, हल्का कोहरा संभव। 7 फरवरी को 24/11 डिग्री, 8 को 23/10 डिग्री के साथ मध्यम कोहरा।
हवाओं ने प्रदूषकों को उड़ाया, एक्यूआई में हल्का सुधार। नोएडा में सेक्टर-125 पर 243, 62 पर 168, 1 पर 228, 116 पर 207। गाजियाबाद में इंदिरापुरम 245, लोनी 294, संजय नगर 213, वसुंधरा 254।
विशेषज्ञों ने बच्चों-बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी। गर्म कपड़े, पानी का सेवन और धूप से बचाव जरूरी। मौसम की इन चुनौतियों से निपटने के लिए सजगता बरतें।