
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में तेलंगाना की पोलावरम-नल्लामाला सागर लिंक परियोजना पर आपत्ति को अनुचित ठहराया। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा में उन्होंने कहा कि गोदावरी की बाढ़ से हर साल 3,500 टीएमसी पानी व्यर्थ समुद्र में बह जाता है। राज्य सरकार केवल 200 टीएमसी पानी नल्लामाला सागर में संग्रहीत करने की योजना बना रही है।
दोनों तेलुगु राज्यों को पानी का सदुपयोग करना चाहिए, न कि रुकावट डालनी चाहिए। पोलावरम जून 2027 तक राष्ट्र को समर्पित हो जाएगा। उत्तरी आंध्र के सभी प्रोजेक्ट तीन वर्षों में पूर्ण होंगे, जिसमें पोलावरम को वंशधारा से जोड़ना शामिल है।
गठबंधन सरकार ने 20 माह में विकास व कल्याण के बड़े कार्य किए। पिछली सरकार की समस्याओं को दूर किया तथा वादे निभाए। नायडू ने पूर्ववर्ती शासन की गलतियों की कटु आलोचना की और विकास में बाधा डालने की साजिशों का खुलासा किया।
टीडीपी-भाजपा-जनसेना गठबंधन ने राज्य का पुनर्निर्माण किया। सत्ता ग्रहण करते ही सात व्हाइट पेपर जारी कर तबाही उजागर की। पी4 कार्यक्रम गरीबी उन्मूलन का सर्वश्रेष्ठ मॉडल है।
अमरावती में क्वांटम सेंटर बनेगा, 60,000 से अधिक ने कोर्स के लिए पंजीकरण कराया। ग्रीन हाइड्रोजन में आंध्र-महाराष्ट्र अग्रणी होंगे। संजीवनी से स्वास्थ्य सेवा मजबूत, 16 फरवरी को बिल गेट्स आएंगे।
जनसंख्या नीति इस सत्र में पेश होगी। 25.6 प्रतिशत एफडीआई से ब्रांड वैल्यू बढ़ी। गूगल, टीसीएस विशाखा आ रहे। 13.5 लाख करोड़ के एमओयू से 20 लाख करोड़ निवेश, 23 लाख नौकरियां। पांच वर्षों में 20 लाख नौकरियां देंगे।