
मुंबई के भांडुप पश्चिम इलाके में सोमवार रात करीब 10 बजे एक बेहद दुखद हादसा हुआ, जब एक बस यात्रियों से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना मुंबई के भांडुप पश्चिम में रात 10:05 बजे घटित हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 5 से 6 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस, मुंबई फायर ब्रिगेड और बेस्ट (BEST) के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। मुंबई पुलिस ने बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है और नौ अन्य घायल बताए जा रहे हैं। बचाव और राहत कार्य जारी हैं और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।






