
कोलकाता। वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय के अचानक निधन से पश्चिम बंगाल की राजनीति में सन्नाटा छा गया है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वे उनके लंबे समय के सहयोगी रहे। राजनीतिक संघर्षों में उनका साथ अविस्मरणीय था।
ममता ने लिखा कि मुकुल रॉय ने टीएमसी की स्थापना से ही खुद को समर्पित कर दिया। वे केंद्रीय मंत्री बने और पार्टी में सभी स्तरों पर सम्मान पाए। बाद में उन्होंने अलग रास्ता अपनाया, फिर लौटे। बंगाल राजनीति में उनका योगदान और संगठन कौशल हमेशा याद रहेगा।
दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर उनकी कमी खलेगी। ममता ने परिवार, प्रशंसकों और शुभ्रांशु रॉय को संवेदना दी। कहा, इस मुश्किल वक्त में हम साथ हैं। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनके जाने से बंगाल के राजनीतिक इतिहास का एक अध्याय समाप्त हो गया।
वे टीएमसी के संस्थापक स्तंभ थे। प्रारंभिक वर्षों में संगठन विस्तार में उनकी भूमिका सराहनीय। सार्वजनिक जीवन के प्रति समर्पण याद रहेगा। परिवार को हार्दिक संवेदना। ईश्वर आत्मा को शांति दें। मुकुल रॉय का जाना बंगाल की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।