
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खान-पान और दिनचर्या से पाचन संबंधी परेशानियां आम हो गई हैं। लेकिन प्रकृति ने हमें पुदीना, नींबू और शहद जैसे चमत्कारी तत्व दिए हैं, जो एक साधारण ड्रिंक के रूप में सेहत को चमका सकते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन इस हेल्दी ड्रिंक को रोज सुबह पीने की सलाह देता है।
यह पेय पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, पेट की फूलन दूर करता है और त्वचा को निखार प्रदान करता है। पुदीना पेट को ठंडक देता है, एसिडिटी से राहत दिलाता है। नींबू विटामिन सी का खजाना है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है। शहद प्राकृतिक ऊर्जा और जीवाणुरोधी गुण देता है, खांसी-गले की खराश में असरदार। गुनगुना पानी सभी को मिलाकर चयापचय तेज करता है।
नियमित सेवन से कब्ज, गैस जैसी समस्याएं जड़ से खत्म होती हैं। त्वचा साफ और दमकदार हो जाती है। सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। डायबिटीज या एसिडिटी के मरीज डॉक्टर से पूछें।
बनाने का तरीका: एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें। 8-10 पुदीने की पत्तियां मसलकर डालें। 1-2 चम्मच शहद मिलाएं। अच्छे से हिलाकर खाली पेट पिएं। इस आदत से जीवनशैली बेहतर बनेगी और स्वास्थ्य चमक उठेगा।