
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव और बेचैनी आम हो गई है। ऐसे में माइंड डिटॉक्स मन को साफ करने का बेहतरीन तरीका है, जो शांति, एकाग्रता और अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी नींद ही माइंड डिटॉक्स की बुनियाद है, क्योंकि सोते समय दिमाग खुद को detox करता है और थकान दूर हो जाती है।
शाम ढलते ही काम की चिंताओं को भूल जाएं। परिवार संग हल्की-फुल्की बातें करें या अपना पसंदीदा शौक अपनाएं। इससे मन को सुकून मिलता है और रात की नींद गहरी आती है। मोबाइल-टीवी से दूर रहें, सोने से एक घंटा पहले स्क्रीन बंद कर दें। नीली लाइट नींद चुरा लेती है।
रात का भोजन हल्का और सेहतमंद रखें। मसालेदार या तला-भुना खाने से परहेज करें। शाम बाद चाय-कॉफी न पिएं। योग, प्राणायाम या ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। मात्र 10-15 मिनट की प्रैक्टिस से मानसिक उथल-पुथल शांत होती है।
इन छोटे बदलावों से लंबे समय में तनाव घटेगा, नींद सुधरेगी और दिमाग हमेशा ताजा रहेगा। आज से ही शुरू करें और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाएं।
