
मुंबई, 10 फरवरी। बंगाली सिनेमा, बॉलीवुड, टीवी और संगीत की दुनिया में छाईं मिमी चक्रवर्ती 11 फरवरी को 37 साल की हो जाएंगी। अभिनेत्री ने राजनीति में भी कदम रखा था। उनके जन्मदिन पर जानिए कैसे उन्होंने माता-पिता की मर्जी के बिना करियर शुरू किया और कभी पीछे नहीं हटीं।
जलपाईगुड़ी में जन्मी मिमी को बचपन से ही टीवी की ‘बॉक्स’ में घुसने का शौक था। मां से पूछतीं, ‘इसमें कैसे जाया जाए?’ जवाब मिलता- बहुत पढ़ाई करो। माता-पिता नहीं चाहते थे बेटी फिल्मी दुनिया में आए। इसलिए मिमी ने पहला सीरियल ‘गानेर ओपारे’ चुपके से साइन किया। पुणे पढ़ाई के बहाने शूटिंग की।
प्रोमो रिलीज होते ही मां का फोन आया। मिमी ने झूठ बोला कि वो वो नहीं हैं। लेकिन सच खुला तो गुस्सा फूटा। पिता ने 7-8 महीने बात बंद कर दी। बाद में सपनों को समझा। मिमी ने टीवी से शुरुआत कर बंगाली फिल्में कीं- ‘बापी बारी जा’, ‘बोजेना शे बोझेना’, ‘योद्धा’, ‘गैंगस्टर’।
राजनीति में टीएमसी सांसद बनीं, लेकिन विवादों से दूर रहीं। मिमी की कहानी प्रेरणा है- सपनों के लिए विद्रोह जरूरी होता है। जन्मदिन मुबारक!