
नई दिल्ली, 8 मार्च। चैत्र कृष्ण षष्ठी की तिथि पर 9 मार्च सोमवार को कई शुभ योग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का विशेष योग शाम 4:11 बजे से प्रारंभ होकर 10 मार्च सुबह 6:37 बजे तक रहेगा। ये योग सभी कार्यों में सफलता प्रदान करने वाले माने जाते हैं। हालांकि रात 11:27 बजे से भद्रा का प्रभाव शुरू हो जाएगा, इसलिए रात्रि के कार्यों में सतर्क रहें।
सूर्योदय सुबह 6:38 बजे और सूर्यास्त शाम 6:26 बजे। षष्ठी तिथि रात 11:27 बजे तक, उसके बाद सप्तमी। विशाखा नक्षत्र दोपहर 4:11 बजे तक, फिर अनुराधा। व्याघात योग सुबह 7:36 बजे तक, उसके बाद हर्षण। करण: गर सुबह 10:16 बजे तक, वणिज रात 11:27 बजे तक, फिर विष्टि।
शुभ मुहूर्त: ब्रह्म 5:00 से 5:49 बजे, अभिजित 12:08 से 12:55 बजे, विजय 2:30 से 3:17 बजे, गोधूलि 6:23 से 6:48 बजे।
अशुभ काल: राहुकाल 8:06 से 9:35 बजे, यमगंड 11:03 से 12:32 बजे, गुलिक 2:00 से 3:29 बजे, वर्ज्य 8:40 से 10:28 बजे, दुर्मुहूर्त 12:55 से 1:43 बजे।
इन योगों का लाभ उठाकर दिन को सफल बनाएं।